Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: घर से निकली युवती हुई लापता, परिजनों ने दर्ज करवाई गुमशुदगी

Bansal
7 hours ago
बीकानेर: घर से निकली युवती हुई लापता, परिजनों ने दर्ज करवाई गुमशुदगी
बीकानेर: घर से निकली युवती हुई लापता, परिजनों ने दर्ज करवाई गुमशुदगी
 
बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में घर से निकली एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के निर्धारित समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
 
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, युवती 12 जून 2026 को सुबह करीब 8 बजे घर से निकली थी। परिजनों को उम्मीद थी कि वह रोजाना की तरह दोपहर करीब 1 बजे तक घर लौट आएगी, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी वह वापस नहीं पहुंची।
 
इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और परिचितों के यहां युवती की तलाश की। काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
 
मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती के लापता होने से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: