बीकानेर: पारा पहुंचा इतने डिग्री पार, जाने 28 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम
बीकानेर: पारा पहुंचा इतने डिग्री पार, जाने 28 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम
बीकानेर। नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज मिला-जुला बना हुआ है। दिन में धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हो रही, जबकि रात का तापमान 16 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। दूसरी ओर शहर में प्रदूषण का स्तर भी चिंता बढ़ा रहा है। सोमवार को बीकानेर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 258 दर्ज किया गया, जो दिल्ली के 249 AQI से भी ज्यादा है। वहीं दिल्ली-एनसीआर का AQI 184 रहा। पिछले 24 घंटे में बीकानेर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में करीब 11 डिग्री का अंतर बना हुआ है। दिन में धूप के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहता है, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 से 28 नवंबर तक बीकानेर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के आसपास रह सकता है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और मौसम संबंधी कोई चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात का तापमान इसी दायरे में रहने का अनुमान है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ