बीकानेर: घर से लापता किशोरी का शव पानी के कुंड में मिला, फैली सनसनी
बीकानेर: घर से लापता किशोरी का शव पानी के कुंड में मिला, फैली सनसनी
बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में खारी चारणान गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के पास स्थित पानी के कुंड में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुंड से बाहर निकलवाया। इसके बाद किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई अनिल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बहन मनीषा घर से लापता थी। परिजनों ने तलाश की तो वह घर के पास चाचा के घर स्थित पानी के कुंड में मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि मनीषा पिछले एक-दो वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थी और पीबीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ