युवती का अपहरण कर ले गया स्टेशन, बेहोशी की हालात में पहुंच गई दिल्ली, दुष्कर्म के आरोप
खुलासा न्यूज, बीकानेर। युवती का अपहरण कर ले जाने और दुष्कर्म करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में पीडि़ता की और से अपने परिचित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी से उसकी दो सालों से जान पहचान है।
रिपोर्ट के अनुसार 1 जुलाई की सुबह 9 बजे के आसपास वह अपने घर से सामान लेने के लिए निकली। इस दोरान बाइक सवार ने उसे रास्ते में रोक लिया और बाइक पर बिठाकर स्टेशन ले गया। जहां पर उसे ठंडा पिलाया। जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। रिपोर्ट के अनुसार जब उसे होश आया तो वह दिल्ली में थी। पीडि़ता के अनुसार जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे दूसरी ट्रेन से इंदोर ले गया।
जहां पर एक कमरे में रोका और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी से फिर से दिल्ली ले गया और अलग-अलग होटलों में रखा और दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी से उसकी दो साल से जान पहचान थी । रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने उसके दुष्कर्म के फोटो, वीडियो बनाकर ब्लेकमेल किया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ