घर पर सो रहे युवक की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घर पर सो रहे युवक की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में अचानक तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। घटना गोगागेट के बाहर की है। जानकारी के अनुसार, तरुण सोनी घर पर सो रहा था। सुबह अचानक उसे घबराहट होने लगी और सीने में दर्द महसूस हुआ। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के रिश्तेदार विजय सोनी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। कोटगेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ