Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: 58 घंटे बाद जिंदा मिला युवक…, पुलिस रिकॉर्ड में मृत दर्ज हो चुकी थी पहचान

Bansal
1 month ago
बीकानेर: 58 घंटे बाद जिंदा मिला युवक…, पुलिस रिकॉर्ड में मृत दर्ज हो चुकी थी पहचान

बीकानेर: 58 घंटे बाद जिंदा मिला युवक…, पुलिस रिकॉर्ड में मृत दर्ज हो चुकी थी पहचान

बीकानेर। सड़क हादसे में घायल युवक की मौत की रिपोर्ट दर्ज होने और उसके पीबीएम अस्पताल से लापता होने के घटनाक्रम के बीच पुलिस ने 58 घंटे की तलाश के बाद उसे ढूंढ़ निकाला। युवक बुधवार शाम को गंगाशहर में मिला। एक मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे सड़क पर घूमते देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, युवक नशे का आदी होने के साथ मानसिक रोग से भी ग्रसित है और अस्पताल में उपचार के दौरान बिना बताए चला गया था।

जानकारी के अनुसार, सुभाष के पिता की रिपोर्ट पर पदमपुर थाना पुलिस ने मोहन सिंह के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट में हादसे में सुभाष की मौत होने का उल्लेख था। बाद में पता चला कि सुभाष की मौत नहीं हुई थी, बल्कि वह बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान बिना बताए चला गया था। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

पुलिस चौकी प्रभारी साहबराम डूडी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई थीं। शहर के विभिन्न इलाकों के व्हाट्सएप ग्रुप में उसकी तस्वीर भी प्रसारित की गई थी। बुधवार शाम को गंगाशहर में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने सुभाष को सड़क पर घूमते देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले आई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: