Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

युवक को रेबीज जैसे लक्षण, अस्पताल में हुई मौत, पागलों जैसी हरकतें करने लगा

rk
1 month ago
युवक को रेबीज जैसे लक्षण, अस्पताल में हुई मौत, पागलों जैसी हरकतें करने लगा

युवक को रेबीज जैसे लक्षण, अस्पताल में हुई मौत, पागलों जैसी हरकतें करने लगा

श्रीगंगानगर में रेबीज जैसे लक्षणों से युवक की मौत हो गई। 10 दिन पहले उसके पालतू कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

पीएमओ ने कहा- युवक में रेबीज जैसे लक्षण थे, युवक हवा-पानी से डरने लगा था। युवक अस्पताल में पागलों जैसी हरकतें और असामान्य व्यवहार करने लगा।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। बेड और स्ट्रेचर को भी बाहर निकालकर रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर के रहने वाले युवक ने घर में कुत्ता पाला हुआ था। 10 दिन पहले कुत्ते की मौत हो गई थी। कुत्ते के संपर्क में आने से युवक को भी रेबीज होने की आशंका है।

युवक की बुधवार को तबीयत बिगड़ने लगी। उसमें रेबीज के लक्षण नजर आने लगे। वह पागलों जैसी हरकतों के साथ असामान्य व्यवहार करने लगा। परिजन उसे श्रीगंगानगर के सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

आक्रामक स्टेज में इलाज संभव नहीं
अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचते ही मरीज की हालत और बिगड़ गई। डॉक्टरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ सहित आधा दर्जन डॉक्टरों ने मरीज को देखा, लेकिन आक्रामक स्टेज में इलाज संभव नहीं हो पाया। इमरजेंसी रूम में ही युवक की मौत हो गई।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: