Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल में रह रहा था मृतक

rk
1 month ago
बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल में रह रहा था मृतक

बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल में रह रहा था मृतक

बीकानेर: गजनेर थाना क्षेत्र के कोटड़ा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां ससुराल में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को राजकीय रेफरल अस्पताल गजनेर पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के भाई, बीठनोक निवासी भोमाराम नायक ने गजनेर थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार मृतक सुरेंद्र नायक शादीशुदा था और अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ पिछले सात-आठ महीनों से अपने ससुराल कोटड़ा गांव में रह रहा था। वह यहां मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

परिजनों के अनुसार गुरुवार को मृतक के ससुर कुंभाराम नायक ने फोन पर सूचना दी कि सुरेंद्र ने खारी चारणान और गंगापुरा के बीच स्थित ओरण क्षेत्र में एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र बुधवार रात करीब आठ बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था और इसके बाद यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: