मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
खुलासा न्यूज,बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सम्मिलित प्रोफेशनल कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि योजना के तहत 8 सितम्बर से ऑन लाईन आवेदन शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन कर सकते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ