Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग प्रोटोकॉल अभ्यास 18 जून को

rk
6 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग प्रोटोकॉल अभ्यास 18 जून को

खुलासा न्यूज,बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आयुर्वेद विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उप निदेशक आयुर्वेद विभाग, डॉ. पवन कुमार पारीक द्वारा जारी आदेश के अनुसार 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से पूर्व 18 जून को प्रात: 6 बजे से 7:30 बजे तक जूनागढ़ परिसर में योग प्रोटोकॉल अभ्यास आयोजित किया जाएगा।


डॉ. पारीक ने बताया कि जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार 21 जून को प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में होगा।
उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए 18 जून को आयोजित होने वाले योग प्रोटोकॉल अभ्यास में राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय, बीकानेर के विद्यार्थियों द्वारा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष शेषमा के निर्देशन में योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन एवं अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान योग दिवस कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारी, कर्मचारी तथा संबंधित कार्मिक भी उपस्थित रहेंगे।

 


उप निदेशक ने सभी राजकीय आयुर्वेद औषधालयों, आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिससे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके। उन्होंने आमजन से भी योग दिवस कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: