बीकानेर: बढ़ रहा सर्दी का असर, जाने अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम
बीकानेर: बढ़ रहा सर्दी का असर, जाने अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम
बीकानेर। सर्दी का असर लगातार बढ़ने लगा है। शहर में रात का तापमान गिरकर 12.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, वहीं लूणकरनसर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 0.4 डिग्री नीचे आया है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। लूणकरनसर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में भी सुबह और देर रात ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंड का अहसास बढ़ जाता है।
अगले सात दिन मौसम शुष्क, और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में लगातार कमी आने से आने वाले दिनों में सर्दी का असर और बढ़ सकता है। खासकर रात और सुबह के समय ठंड अधिक महसूस होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ