Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

वॉट्सऐप में आया सबसे बड़ा फीचर, बस बताना है टाइम, पढ़े ये खबर

Bansal
5 hours ago
वॉट्सऐप में आया सबसे बड़ा फीचर, बस बताना है टाइम, पढ़े ये खबर

वॉट्सऐप में आया सबसे बड़ा फीचर, बस बताना है टाइम, पढ़े ये खबर 

WhatsApp अब तक का सबसे बड़ा फीचर लेकर आया है, जिसकी मदद से स्मार्टफोन स्विच ऑफ होने के बाद भी मैसेज सेंड हो जाएगा. दरअसल, इस न्यू फीचर का नाम का नाम Scheduled Messages है. अब लोगों को बर्थडे और एनिवर्सिरी की बधाई सबसे पहले देने के लिए देर रात तक जागने की जरूरत नहीं होगी. अब बर्थडे मैसेज और एनिवर्सिरी संबंधित मैसेज को किसी भी समय टाइप करके ड्राफ्ट कर दें. इसके बाद बर्थडे वाले दिन ड्राफ्ट मैसेज ऑटोमेटिक डिलिवर हो जाएगा. इसकी जानकारी WhatsApp ने अपने ब्लॉगपोस्ट के जरिए दी है.  Meta के मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने शेड्यूल मैसेज फीचर का ग्लोबल रोलआउट कर दिया है. इसकी मदद से यूजर्स टेक्स्ट मैसेज के अलावा फोटो और वीडियो का भी पहले से ही शेड्यूल कर सकेंगे. यह फीचर पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों पर काम करेगा.  WhatsApp के शेड्यूल फीचर के तहत 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे. ग्लोबल रोलाउट जारी हो चुका है, जिसका मतलब है कि यह आने वाले दिनों में एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को मिलेगा. 

ब्लॉगपोस्ट में WhatsApp पर मैसेज शेड्यूल कैसे कर सकेंगे, उसके बारे में बताया है. इसके लिए बहुत ही सिंपल सा प्रोसेस फॉलो करना होगा. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

WhatsApp ओपन करें. 
जिसको मैसेज करना है, उसकी चैट ओपन करें. 
फिर चैट बॉक्स के अंदर मैसेज टाइप करें, इमोजी आदि लगाएं. 
मैसेज कंप्लीट होने के बाद सेंड बटन को कुछ देर तक दबाकर रखें. 
इसके बाद मैसेज भेजने शेड्यूल करने का ऑप्शन आ जाएगा. 
स्क्रीन पर तारीख और समय का ऑप्शन सामने आ जाएगा. 
इसके बाद समय और दिन को सेट करें. इसके बाद मैसेज शेड्यूल हो जाएगा. 
पहले से सेट किया गया समय आते ही WhatsApp मैसेज खुद ब खुद डिलिवरी हो जाएगा. मैसेज रिसीव करने वाले यूजर्स को यह मैसेज एकदम सामान्य मैसेज की तरह ही नजर आएगा. 

WhatsApp शेड्यूल मैसेज करने की भी सुविधा देगा 

WhatsApp अपने यूजर्स को शेड्यूल मैसेज के साथ-साथ शेड्यूल मैसेज को डिलीट करने का भी ऑप्शन देदाग. इसके लिए एक अलग व्यू ऑप्शन मिलेगा, जहां शेड्यूल किए गए सभी मैसेज को देखा जा सकेगा. अगर कोई मैसेज सेंड होने से पहले डिलीट करना है, तो उसको डिलीट भी किया जा सकेगा. हालांकि शेड्यूल किए गए मैसेज को एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा या नहीं, उसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: