राजस्थान में मौसम बदला, हवा के साथ तेज बारिश, बीकानेर में भी जारी हुआ यलो अलर्ट
राजस्थान में मौसम बदला, हवा के साथ तेज बारिश, बीकानेर में भी जारी हुआ यलो अलर्ट
बीकानेर। राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण रविवार सुबह श्रीगंगानगर सहित आसपास के एरिया में बारिश हो रही है। मौसम बदलने से तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। अगले दो दिन में भी बीकानेर संभाग में बादल छाने, बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे मौसम साफ रहा, लेकिन अधिकांश शहरों में दिन के तापमान में गिरावट होने से गर्मी कम रही। जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सिरोही, हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट हुई। दिनभर मौसम साफ रहने के बाद बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में देर रात मौसम में बदलाव हुआ। इन जिलों में बादल छाने के साथ कई जगह तेज ठंडी हवा चली। श्रीगंगानगर में शनिवार देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बरसात के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है।
12 अक्टूबर को भी इन एरिया में बादल छाने की संभावना है। 13 अक्टूबर को फिर एक कमजोर सिस्टम बनेगा, जिसके असर से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ