गैस गोदाम के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
बीकानेर। नापासर रोड स्थित आकाश गंगा गैस गोदाम के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के संबंध में जेएनवीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रिड़मलसर सिपाहियान निवासी 30 वर्षीय जेठाराम पुत्र दानाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि 19 नवंबर 2026 को रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच उनके पिता सडक़ पर सही दिशा में चल रहे थे। इसी दौरान वाहन नंबर आरजे-50 सीए-2953 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में उसके पिता दानाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेएनवीसी थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर घटना की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ