Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

ट्रेन की चपेट में आने से तीन गायों व एक बछड़े की मौत

Bansal
5 hours ago
ट्रेन की चपेट में आने से तीन गायों व एक बछड़े की मौत


ट्रेन की चपेट में आने से तीन गायों व एक बछड़े की मौत
्बीकानेर।  क्षेत्र के गांव जैसलसर में रेलवे पटरियां बेजुबान गौवंश के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। आए दिन ट्रेन की चपेट में आने से गौवंश की मौत हो रही है, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। शुक्रवार शाम को भी एक दर्दनाक हादसे में तीन गौवंश और एक बछड़े की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
ग्रामीण युवाओं ने बताया कि रेलवे पटरियों के दूसरी ओर गांव के अनेक किसानों के खेत हैं। खेतों की ओर आने-जाने के दौरान गौवंश और बेसहारा पशु अक्सर रेलवे ट्रैक पर पहुंच जाते हैं और तेज रफ्तार ट्रेनों की चपेट में आकर जान गंवा देते हैं। शुक्रवार की घटना में एक गर्भिणी गाय भी ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में गाय का गर्भस्थ बछड़ा भी बाहर आ गया और दोनों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक दृश्य ने ग्रामीणों को झकझोर दिया।
लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में रेलवे विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से पटरियों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा गौवंश की आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बेजुबान पशुओं की जान बचाई जा सके।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: