सडक़ हादसा: टैक्सी को टेलर ने का मारी टक्कर, मासूम की दर्दनाक मौत, दो जने घायल
सडक़ हादसा: टैक्सी को टेलर ने का मारी टक्कर, मासूम की दर्दनाक मौत, दो जने घायल
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 11 पर हुए हादसे में एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 11 पर सातलेरा बस स्टैंड के पास टैक्सी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया जिससे एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए जिनमें एक बालक एवं एक युवक को पीबीएम रेफर किया गया है।एक युवक का श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि महिला की किसी तरह से कोई चोट नहीं आई है। घायलों में बनवारी पुत्र हनुमान दास उम्र 60 एवं आकाश पुत्र पन्नाराम 7 को बीकानेर रेफर किया गया है।
घायलों में जितेंद्र पुत्र बनवारी लाल उम्र 28 वर्ष निवासी रतनगढ़ का इलाज जारी है जबकि मृतक संजय पुत्र पन्नालाल उम्र 5 वर्ष निवासी 42 क्रष्ठ पदमपुर के शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सबसे पहले सामाजिक संस्था एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसके बाद आपणों गांव सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची घायलों को एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस में उप जिला अस्पताल लाया गया वहीं मृतक बालक के शव को सेवा समिति के एंबुलेंस श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लेकर पहुंची । दुर्घटना की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौके से फरार हुए ट्रक को डिटेन किया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ