14 से 18 जून तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, राजस्थान के 23 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी जारी
14 से 18 जून तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, राजस्थान के 23 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी जारी
बीकानेर। राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। प्री-मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी है। वहीं मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था। वहीं कल के लिए 23 जिलों में मेघगर्जन-वज्रपात-आंधी और कई जिलों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में हरियाणा और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाओं के साथ नमी की आपूर्ति हो रही है। इनके असर से पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक 50 मिमी बारिश सीकर के दांतारामगढ़ में दर्ज की गई। वहीं 13 जून को भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना भी बनी हुई है। जिसके बाद बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी (40-60 ्यद्वश्चद्ध) बारिश की गतिविधियां आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है
14 जून को इन 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 14 जून के लिए अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्रीगंगनगर में मेघगर्जन, वज्रपात, 40-50्यरूक्क॥ की स्पीड से तेज हवाएं चलने की सम्भावना है। वहीं जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
18 जून तक है आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 13 से 15 जून तक जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 16 से 18 जून तक सिर्फ जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने और आंधी चलने की संभावना जताई है।
15 जून को 21 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 जून को श्रीगंगानगर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, बीकानेर, उदयपुर, टोंक, सीकर, सलूंबर, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़, जयपुर, डूंगरपुर, चित्तौडग़ढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, ब्यावर, बारां, बांसवाड़ा और अजमेर में मेघगर्जन, वज्रपात, 40-50्यरूक्क॥ की स्पीड से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ