युवक ने छपरे में लगे पाइप से लटकर कर की आत्महत्या
बीकानेर। नोखा के संतोषी चौक क्षेत्र में एक युवक द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। रात करीब 2 बजे उसने घर में बने छपरे की पाइप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। रिपोर्ट में मृतक के भाई जगदीश पुत्र बाबूलाल निवासी संतोषी चौक, नोखा का उल्लेख है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक नंदकिशोर पुत्र बाबूलाल, निवासी संतोषी चौक, नोखा था। वह पिछले कुछ समय से बीमारी से जूझ रहा था।
पुलिस ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ