यात्री की ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ी, तुरंत ले जाया गया अस्पताल हुई मौत
यात्री की ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ी, तुरंत ले जाया गया अस्पताल हुई मौत
बीकानेर। महाजन हरिद्वार बाड़मेर ट्रेन में एक यात्री की तबियत बिगडऩे से मौत हो गई। जिसका शव महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जनाकारी के मूताबिक शुक्रवार सुबह हरिद्वार बाड़मेर ट्रेन से एक व्यक्ति दवाई लेने बीकानेर जा रहा था । महाजन के पास यात्री की तबियत बिगडऩे लग गई। ट्रेन में सवार यात्रियों ने मामले की जानकारी महाजन स्टेशन पर दी।्रामीणों ने यात्री को महाजन सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी माब रख दिया है। दस्तावेज के आधार पर व्यक्ति की पहचान उत्तरप्रदेश के बिजनोर जिले के रह्ती जागीर निवासी नरेशकुमार पुत्र घसीटा सिंह के रूप में हुई। मृतक व्यक्ति के परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ