बीकानेर: फैक्ट्री में काम करते समय अड़ान से गिरा मजदुर, हुई मौत
बीकानेर: फैक्ट्री में काम करते समय अड़ान से गिरा मजदुर, हुई मौत
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के शोभासर स्थित फैक्ट्री में काम करते समय अड़ान से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा दोपहर के समय हुआ। घटना के बाद मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुरलीधर मेघवाल के रूप में हुई है। मृतक के बेटे सोहनलाल मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उनके पिता मजदूरी का काम करते थे और शोभासर फैक्ट्री में काम करने गए हुए थे।
इस दौरान उनके पिता अड़ान पर चिनाई का काम कर रहे थे। काम करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ