Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान रोडवेज की इन बसों में महिलाएं कर सकेगी फ्री यात्रा, राजस्थान की सीमा में लागू रहेगी सुविधा

Bansal
6 months ago
राजस्थान रोडवेज की इन बसों में महिलाएं कर सकेगी फ्री यात्रा, राजस्थान की सीमा में लागू रहेगी सुविधा

राजस्थान रोडवेज की इन बसों में महिलाएं कर सकेगी फ्री यात्रा, राजस्थान की सीमा में लागू रहेगी सुविधा 

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं और बालिकाओं को फ्री यात्रा सुविधा दी जाएगी। परिवहन विभाग के निर्देश के बाद रोडवेज प्रशासन ने इसके लिए व्यवस्था शुरू कर दी है।

इस सुविधा के तहत महिलाएं और बालिकाएं 8 मार्च को रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा केवल राजस्थान राज्य की सीमा में लागू रहेगी। अगर कोई बस दूसरे राज्य तक जाती है तो राजस्थान की सीमा तक का सफर ही फ्री रहेगा।

रोडवेज प्रशासन ने कहा- यह फ्री यात्रा सुविधा एसी, वोल्वो और अखिल भारतीय परमिट पर चलने वाली बसों में लागू नहीं होगी। इन बसों में यात्रा करने पर महिलाओं को सामान्य किराया देना होगा।

केवल एक दिन के लिए मिलेगी सुविधा
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यह फ्री यात्रा सुविधा केवल एक दिन के लिए लागू रहेगी। इसका समय 8 मार्च को रात 12 बजे से शुरू होकर रात 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसी समय के दौरान जारी टिकटों पर ही यह सुविधा मान्य होगी।

कंडक्टर मशीन से जारी करेंगे टिकट
बसों में कंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ETIM) से टिकट जारी करेंगे। अगर किसी कारण से मशीन काम नहीं करती है तो टिकट बुक से टिकट दिया जाएगा। उस पर महिला या बालिका यात्री और तारीख दर्ज की जाएगी।

एसी और वोल्वो बसों में नहीं मिलेगी सुविधा
रोडवेज प्रशासन ने कहा- यह फ्री यात्रा सुविधा एसी, वोल्वो और अखिल भारतीय परमिट पर चलने वाली बसों में लागू नहीं होगी। इन बसों में यात्रा करने पर महिलाओं को सामान्य किराया देना होगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: