नोखा से खबर:पानी की कुंडी में तैरता मिला महिला का शव, पुलिस जुटी जाँच में
नोखा से खबर:पानी की कुंडी में तैरता मिला महिला का शव, पुलिस जुटी जाँच में
खुलासा ऑनलाइन, नोखा। नोखा थाना क्षेत्र के कवलीसर गांव में एक 36 वर्षीय महिला की पानी की कुंडी में कूदने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान धापू कंवर (36) पत्नी छैलूसिंह निवासी कवलीसर के रूप में हुई है। मृतका के भाई रघुवीर सिंह पुत्र करणी सिंह, निवासी इयांरा, तहसील बीदासर (जिला चूरू) ने नोखा थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार धापू कंवर पिछले करीब 10 वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। सोमवार देर रात उनकी पानी की कुंडी में मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया और बाद में परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। नोखा थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ