खुलासा न्यूज,बीकानेर। डिजीटल होते जमान के साथ ठगी के तरीके भी दिनोंदिन बदलते जा रहे है। ऐसा ही मामला बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से सामने आया है। जहां पर महिला को क्रेडि़ट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर ठगी की गयी है। साइबर थाने में दी शिकायत में मेघा बंसल निवासी जवाहरनगर (श्रीगंगानगर) ने बताया कि 8 जून की दोपहर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताया।
उसने कहा- आपका क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करना है। महिला को विश्वास दिलाने के बाद ठग ने उनके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा। जैसे ही मेघा बंसल ने लिंक पर क्लिक किया, उनके क्रेडिट कार्ड और सेविंग अकाउंट से 2 लाख 40 हजार रुपए निकाल लिए गए। अकाउंट से पैसे कटते ही महिला ने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच में साइबर विशेषज्ञों की टीम लगाई गई है।
पुलिस का कहना है कि लिंक के जरिए डिटेल्स चोरी कर पैसे ट्रांसफर किए गए। पिछले कुछ समय में श्रीगंगानगर में साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस कई मामलों का खुलासा भी कर चुकी है, लेकिन ठगों के नए-नए तरीके लगातार लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ