बीकानेर: महिला ने पांच लोगो पर लगाया बेटी को उठाकर ले जाने का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर: महिला ने पांच लोगो पर लगाया बेटी को उठाकर ले जाने का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी बेटी को उठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पतासी पत्नी स्वर्गीय अशोक निवासी वार्ड नंबर 23, पेट्रोल पंप के पीछे, नापासर, हाल झुग्गी पुरानी जेल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादिया ने बताया की महेंद्र, शिव, चमेली, मीना और मदनलाल उसकी उसकी पुत्री को उठाकर ले गए। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ