खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध स्मेक के मामले में वांछित चल रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई दंतौर पुलिस टीम ने की हे। पुलिस टीम ने खाजुवाला के निकट सुपरविजन में कार्रवाई करते हुए 37.43 ग्राम अवेध स्मैक जब्त की थी। इस प्रकरण में महिला फरार चल रही थी। 16 जुलाई को पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। जिस पर पुलिस टीम ने जांच के दौरान अनूपगढ़ के रहने वाली राणों बाई पत्नी मनजीत ङ्क्षसह को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, ओमप्रकाश, द्रोपती, कुलदीप शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ