आखिर क्यों आना पड़ रहा है सीएम को बीकानेर, क्या भाजपा कमजोर
बीकानेर(शिव भादाणी)। निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे को लेकर एक तरफ जहां पार्टी पदाधिकारी तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। वहीं प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। लेकिन सवाल यह है कि निकाय जैसे छोटे चुनाव में भाजपा मुख्यमंत्री के रोड शो का सहारा ले रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा बीकानेर में कमजोर है। विशेष कर बीकानेर के पश्चिम विधानसभा में गौरतलब है कि जिस तरह प्रस्तावित रोड शो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आ रहा है। इसमें अधिकतर वही वार्ड है जो पश्चिम विधानसभा में है। जबकि बीकानेर में दो विधायक, एक केन्द्रिय मंत्री व प्रभारी मंत्री लगातार सक्रिय है मजे की बात तो यह है कि केन्द्रीय मंत्री हर हफ्ते बीकानेर आकर भाजपा के कार्यकर्ताओं से फीडबेक ले रहे है। इतना होने के बाद भी भाजपा के आलाकामना को लग रहा है भाजपा बीकानेर में पिछड रही है इस कारण सीएम खुद मैदान में उतर रहे है। जिससे डूबती नैय्या बचाई जा सके।
भाजपा कमजोर होने के कारण
भाजपा में टिकट के आवेदन को लेकर काफी उत्साह देखा गया लेकिन नहीं मिलने से कई वार्डों में बागी उम्मीदवार खड़े हो गये। वहीं महावीर रांका जैसे कद्दावर नेता का टिकट कटने से वैश्य समाज में भी विरोध के स्वर भी सामने आने लगे। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई कि बीकानेर के पश्चिम विधायक जेठानंद का विरोध भी सामने आ रहा है जिसका खामियाज पार्टी को निकाय चुनावों में भुगतना पड़ सकता है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ