पीबीएम पहुंचे वेद व्यास तो मिली कमियां, तुरंत करवाया समाधान, दी हिदायत
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की भीषण गर्मी के बीच पीबीएम दमानी अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को पर्याप्त शीतलता व्यवस्था नहीं मिलने की लगातार शिकायतों के बाद भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेदव्यास ने शुक्रवार को अस्पताल से भर्ती मरीज के परिजन का फोन आया। मौके पर पहुंचकर वेदव्यास ने देखा कि अस्पताल में मरीजों के उपयोग के लिए उपलब्ध कई बड़े कूलर संचालित नहीं किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक भी वार्ड में कूलर नहीं लगा हुआ था करीब छह से सात बड़े कूलर पर्दों से ढककर एक तरफ रखे हुए पाए गए, जबकि दूसरी ओर मरीज और उनके परिजन भीषण गर्मी में जो अपने साथ कुलर लेकर आए थे वही लगे हुए थे और वहा मौजूद चिकित्सक कक्ष में सभी कर्मचारी एयर कंडीशनर में आराम फरमा रहे थे। इस स्थिति पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे मरीजों की सुविधाओं के प्रति गंभीर लापरवाही बताया।
वेदव्यास ने मौके पर ही पीबीएम अस्पताल के प्रिंसिपल और अधीक्षक से फोन पर वार्ता की और मौके पर पाए गए सभी कुलरो को तत्काल प्रभाव से सही करवाकर वार्डो में लगवाए गए
उन्होंने पीबीएम अस्पताल के प्रिंसिपल को भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी के मौसम में मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जा सकता और साथ ही कहा कि अस्पताल के इस रवैए से सरकार की छवि धूमिल हो रही है जो कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वही दूसरी और पूरे परिसर में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है सभी शौचालयों बहुत बुरी हालातों में पाए गए परिजनों को शौचालयों के लिए पानी बाहर से खरीद के लाना पड़ रहा है यहां तक कि वहा पर पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है ।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीज पहले से ही शारीरिक और मानसिक परेशानी से गुजर रहे होते हैं। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान कूलर जैसी आवश्यक सुविधाओं का उपलब्ध नहीं होना चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया और मरीजों को राहत नहीं मिली तो इसकी रिपोर्ट सरकार को दे जाएगी
इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने भी गर्मी से होने वाली परेशानियों को साझा किया तथा अस्पताल प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। वेदव्यास ने कहा कि मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि मरीजों और आमजन से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाता रहेगा और हमारी सरकार पूर्ण रूप से राजस्थान की आम जनता के हित में खड़ी है साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मौके पर विक्रम सिंह राजपुरोहित, भव्य दत्त भाटी साथ रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ