बीकानेर: उप जिला प्रमुख चुनाव आज, जाने कब तक आएगा रिजल्ट
बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत उप जिला प्रमुख के निर्वाचन आज होगा। उप जिला प्रमुख के निर्वाचन के लिए सुबह 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी। सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
30 में महज 8 सीट पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा के लिए उप जिला प्रमुख का चुनाव भी चुनौती बन गया है। दरअसल, भाजपा ने प्रमुख का चुनाव भी नहीं लड़ा। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा ने अपने प्रत्याशी का नाम वापस लिया। धापू कंवर को प्रत्याशी तो बनाया लेकिन नाम वापस लेने के कारण उम्मीदवारी नहीं हो सकी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ