Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

राजस्थान में फिर बढ़ने लगी गर्मी, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Bansal
1 week ago
राजस्थान में फिर बढ़ने लगी गर्मी, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में फिर बढ़ने लगी गर्मी, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम 

बीकानेर। राजस्थान में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। प्रदेश में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार, 4 नवंबर को बाड़मेर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जैसलमेर में पारा 36.3 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात में हल्की ठंडक बनी हुई है। हालांकि, कुछ स्थानों पर रात का तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। फिलहाल, बारिश या तापमान में बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं।  बीकानेर में भी दोपहर के समय तेज धुप है। पारा यहां भी 30 के पार है। 

मौसम विभाग ने 5 से 10 नवंबर तक राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है। विभाग की ओर से जारी जिलेवार चेतावनी में भी आगामी दिनों के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है। राजधानी जयपुर की बात करें तो 5 नवंबर को आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: