ऐसा क्या हुआ कि शहर के इस मोहल्ले में लगे पोस्टर बने सुर्खियों का केन्द्र
ऐसा क्या हुआ कि शहर के इस मोहल्ले में लगे पोस्टर बने सुर्खियों का केन्द्र
बीकानेर। बीकानेर शहर के निगम चुनावों में रोज नये कारनामें सामने आ रहे है इसी बीच शनिवार को शहर के वार्ड नंबर 75 में सडक़ पर जगह जगह पर्दे लगे हे जिस पर लिखा है भाजपा वाले वोट मांगकर शर्मिन्दा न करें सौजन्य समस्त मित्र मंडली। जब इस बारे में जानकारी ली तो सामने आये कि महावीर रांका की टिकट कटने के बाद वार्ड 75 में पर्दे लगे है। इस तरह के पर्दे लगने से कही भाजपा को नुकसान नहीं हो जाये। सूत्रों ने बताया कि शहर के 75 नंबर वार्ड में पहले महावीर रांका को टिकट दिया। लेकिन एनवक्त पर विशाल गोलछा को सिंबल देकर हडक़ंच मचा दिया था। इसको लेकर दो दिन पहले ही वैश्य समाज ने एक मीटिंग करके भाजपा का विरोध जताया। इसके बाद गुरुवार रात को रांगड़ी चौक मुकीम बोथरा मोहल्ले में पोस्टर बैनर लगे है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ