Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऐसा क्या हुआ कि भाई ने बहन पर तान दी पिस्तौल, जान से मारने की दी धमकी, भाभी सहित इन पर करवाया मामला दर्ज

Bansal sadi
2 months ago
ऐसा क्या हुआ कि भाई ने बहन पर तान दी पिस्तौल, जान से मारने की दी धमकी, भाभी सहित इन पर करवाया मामला दर्ज


ऐसा क्या हुआ कि भाई ने बहन पर तान दी पिस्तौल, जान से मारने की दी धमकी, भाभी सहित इन पर करवाया मामला दर्ज
बीकानेर।  पांचू थाना क्षेत्र के जांगलू गांव में वृद्ध महिला से मिलने पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार बालीदेवी पत्नी हेतराम विश्नोई, निवासी गंगाशहर हाल पीहर जांगलू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवाद में बताया गया है कि 11 जून की शाम वह अपनी बहनों, पुत्री, भाणजा-भाणजी और पुत्र जगदीश के साथ अपनी वृद्ध माता झीमा देवी से मिलने जांगलू स्थित ढाणी पर पहुंची थी।आरोप है कि इसी दौरान लेखराम पुत्र मामराज, राकेश, सुनील पुत्रगण लेखराम तथा कमला पत्नी लेखराम, निवासी जांगलू हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि लेखराम ने पिस्तौल तानकर धमकी दी, जबकि अन्य आरोपितों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की।पीडि़ता ने आरोप लगाया कि धक्का-मुक्की के दौरान उसके गले से सोने का मंगलसूत्र तोडक़र छीन लिया गया। साथ ही आरोपितों ने पिस्तौल, बरछी, जेई और कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया, जिससे सभी लोग जान बचाकर पड़ोसी की ढाणी में शरण लेने को मजबूर हो गए।रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी सुनील ने जगदीश की फेसबुक आईडी से फोटो एडिट कर परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल कर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: