ऐसा क्या हुआ कि पूर्व मंत्री ने सिर पर मटकी रखकर फोड़ी, विधायक पर लगाये गंभीर आरोप
ऐसा क्या हुआ कि पूर्व मंत्री ने सिर पर मटकी रखकर फोड़ी, विधायक पर लगाये गंभीर आरोप
बीकानेर। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को शहर में बिगड़ी जलापूर्ति व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि के साथ-साथ बिजली-पानी की अव्यवस्था के विरोध में च्मटका फोड़ प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान कल्ला ने केंद्र व राज्य सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार बताया।
इस दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि दिल्ली में रिफायनरी से 56 रुपए प्रति लीटर तेल आ रहा है। तीस रुपए इस पर एक्साइज ड्यूटी लग रही है। राजस्थान में सबसे ज्यादा एक्साइज ड्यूटी लग रही है। कांग्रेस के वक्त में 56 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा था। आज ये लगभग डबल हो गया। रसाई गैस पर भी इसी तरह रेट बढ़ी है। कांग्रेस ने वेट घटाकर पेट्रोल-डीजल की रेट कम की थी। वर्तमान सरकार को भी ऐसा करना चाहिए।
कल्ला की अगुवाई में बड़ा प्रदर्शन, कई संगठन शामिल
पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला की अगुवाई में होने वाले इस प्रदर्शन में पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन में प्रदेश पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, जिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद और पार्षद प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदेश पदाधिकारी जिआ उल हसन, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह सांखला, महिला कांग्रेस नेता आशा स्वामी सहित कई नेता पहुंचे।
विधायक पर आरोप
डॉ. कल्ला ने वर्तमान विधायक जेठानन्द व्यास पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधायक को जानकारी ही नहीं है कि बीकानेर के लिए कितने जलाशय स्वीकृत है? उसमें कितने एमएलडी पानी आना है।
हर वार्ड से कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी
शहर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं के अनुसार प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी वार्डों में तैयारियां की गई। कार्यकर्ता हाथों में मटकियां लेकर पैदल मार्च करते हुए रतनबिहारी पार्क से कलेक्टरी तक पहुंचे। रास्ते में भाजपा सरकार व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
पानी-बिजली संकट को लेकर सरकार पर निशाना
डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बीकानेर में पानी और बिजली की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस सडक़ों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ