Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 सितंबर को इन जिलों में बारिश की संभावना

Bansal
2 weeks ago
राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 सितंबर को इन जिलों में बारिश की संभावना


राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 सितंबर को इन जिलों में बारिश की संभावना
जयपुर।  राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून की वापसी के साथ अब प्रदेश के अधिकतर हिस्से में मौसम शुष्क बना हुआ है। कई इलाकों में गर्मी से जनता का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के नई भविष्यवाणी के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 2-3 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 27-29 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं हल्की मध्मम बारिश होने की संभावना है। व​हीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28-29 सितंबर को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज 24 सितंबर को उत्तरी आंध्र प्रदेश व दक्षिणी उड़ीसा के आस-पास डीप डिप्रेशन बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में दक्षिणी उड़ीसा व छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढऩे तथा कमजोर होकर डिप्रेशन बनने की संभावना है। राजस्थान में वर्तमान में मानसून विदाई रेखा धौलपुर, उदयपुर से होकर गुजर रही है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक) से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 42.9 डिग्री दर्ज।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: