एक रुपया और नारियल लेकर रचाया विवाह, अभिषेक-प्रगति ने पेश की सादगी की मिसाल
एक रुपया और नारियल लेकर रचाया विवाह, अभिषेक-प्रगति ने पेश की सादगी की मिसाल
आईआईटी और एमएससी शिक्षित नवदंपती ने दहेज व फिजूलखर्ची से दूर रहने का लिया संकल्प, दोनों परिवारों ने दिया साथ; समाज को दिया सकारात्मक संदेश
नापासर। नापासर के पत्रकार विनोद दाधीच एवं वाइस प्रिंसिपल इंदिरा दाधीच के पुत्र अभिषेक का विवाह शिक्षा निदेशालय में प्रिंसिपल पद पर कार्यरत लीलाधर आसोपा की पुत्री प्रगति (छवि) के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ। विवाह की विशेष बात यह रही कि दोनों परिवारों ने बिना किसी दहेज, आर्थिक लेनदेन और दिखावे के विवाह करने का निर्णय लिया। वर पक्ष ने वधू पक्ष से केवल एक रुपया और नारियल और लक्ष्मीस्वरुप कुमकुम कन्या स्वीकार कर सादगीपूर्ण विवाह की मिसाल पेश की।
शिक्षा के साथ विचारों में भी दिखाई आधुनिकता
अभिषेक दाधीच ने आईआईटी धनबाद से शिक्षा प्राप्त की है, जबकि प्रगति ने बीकानेर से बीएड के बाद रसायन विज्ञान में एमएससी की है। दोनों नवदंपती का मानना है कि विवाह की सफलता धन-दौलत या उपहारों से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, प्रेम, सम्मान और संस्कारों से तय होती है
अभिषेक और प्रगति ने संदेश दिया कि बदलते दौर में बेटा-बेटी समान हैं। जब बेटी के जन्म पर खुशियां मनाई जाती हैं तो विवाह में दहेज और लेनदेन की परंपरा का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने समाज से दहेज न लेने और न देने की अपील करते हुए कहा कि बेटी को सम्मान और अपनत्व के साथ घर लाना ही विवाह का सबसे बड़ा सौभाग्य है
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ