Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

मां करणी की ओरण परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, देशनोक में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

Bansal
6 hours ago
मां करणी की ओरण परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, देशनोक में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

मां करणी की ओरण परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, देशनोक में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

जयकारों से गूंजा देशनोक, 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान; 24 घंटे खुले रहे मंदिर के पट, जगह-जगह सेवा शिविर और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था।

बीकानेर/देशनोक। चतुर्दशी के पावन अवसर पर सोमवार को मां करणी की ओरण परिक्रमा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु देशनोक पहुंचे और मां करणी के दरबार में धोक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ लगातार बढ़ती गई। चतुर्दशी पर 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान जताया गया।

रेलवे अंडरब्रिज से श्रद्धालुओं को मिली राहत

इस बार ओरण परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं मिलीं। परिक्रमा मार्ग में आने वाली दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज बनने से आवागमन आसान हुआ। पहले रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी, लेकिन अब अंडरब्रिज से आवाजाही सुगम हो गई।

24 घंटे दर्शन, प्रवेश और निकासी के अलग-अलग द्वार

भारी भीड़ को देखते हुए मां करणी मंदिर को 24 घंटे दर्शनार्थियों के लिए खुला रखा गया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से दर्शन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रवेश और निकासी के अलग-अलग द्वार निर्धारित किए गए।

पानी, मेडिकल सुविधा और सेवा शिविर

परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह पानी के टैंकर लगाए गए। मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था के साथ विभिन्न संगठनों और सेवादारों की ओर से सेवा शिविर भी लगाए गए। सेवादार पूरे उत्साह से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे।

चार प्रमुख मार्गों पर पुलिस जाब्ता तैनात

भीड़ और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस प्रशासन ने नोखा रोड, जेगला फांटा, बीकानेर रोड और नापासर रोड सहित प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया। पुलिस जवान यातायात नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनाए रखने में जुटे रहे।

ओरण की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबंध

ओरण की पवित्रता और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा मार्ग में धूप-बत्ती जलाने तथा मदिरा की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध रखा गया। श्रद्धालुओं से नियमों की पालना करने और ओरण भूमि की मर्यादा एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

25 फीट से बढ़ाकर 125 फीट तक चौड़ा हो रहा परिक्रमा मार्ग

ओरण परिक्रमा मार्ग के विकास कार्यों में भी बदलाव नजर आ रहा है। पहले कई हिस्सों में सड़क की चौड़ाई करीब 25 फीट थी, जिसे बढ़ाकर 125 फीट तक किया जा रहा है। मार्ग चौड़ा करने का काम जारी है और 60 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। आगामी समय में पूरी परिक्रमा सड़क को 125 से 130 फीट तक चौड़ा करने की योजना है। इससे भविष्य में श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन में सुविधा मिलेगी।

मां करणी के जयकारों से पूरा देशनोक भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ ओरण परिक्रमा करते नजर आए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: