खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में रविवार की देर शाम को अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। देर शाम को शहर में आए बादलों ने रात होते-होते अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। करीब नौ बजे के आसपास बारिश शुरू हुई जो कि देखते ही देखते मूसलाधार रूप में बरसने लगी। हल्की फुंवारों के साथ शुरू हुई बारिश कुछ ही मिनटों में मूसलाधार बारिश के रूप में बरसने लगी। तेज हवाओं और बिजली की गडग़डाहट के बीच करीब आधा घंटे से अधिक समय से बारिश का दौर जारी है। इसके साथ तेज हवाएं भी चल रही हे। जिसके कारण सड़कों पर वाहन चालकों को वाहन चलाने में समस्याओं का भी सामना करना पड़ा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ