Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में नहरबंदी खत्म, लेकिन इस क्षेत्र में पानी संकट बरकरार

Bansal sadi
3 months ago
बीकानेर में नहरबंदी खत्म, लेकिन इस क्षेत्र में पानी संकट बरकरार

बीकानेर में नहरबंदी खत्म, लेकिन इस क्षेत्र में पानी संकट बरकरार

बीकानेर।  शहर में नहरबंदी खत्म हुए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन कई इलाकों में अब भी पीने के पानी का संकट बना हुआ है। खासकर सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में हालात बेहद खराब हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिछले डेढ़ महीने से इलाके में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है और बार-बार शिकायत के बावजूद जलदाय विभाग समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा। इसी को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सुभाष स्वामी के नेतृत्व में सोमवार देर रात बड़ी संख्या में लोग नयाशहर टंकी पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि टंकी में पानी ही नहीं था, जिसके बाद लोग न्यू मास्टर पंप हाउस, ऊन मंडी के सामने पहुंच गए और वहां धरना दिया। प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने रात में पानी छोड़ने का आश्वासन दिया, लेकिन आरोप है कि सप्लाई केवल कुछ मिनट के लिए शुरू हुई और फिर बंद कर दी गई। इसके विरोध में बुधवार सुबह पांच बजे से फिर क्षेत्रवासी नयाशहर टंकी पर जुट गए और वहीं पड़ाव डाल दिया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने कहा कि जलदाय विभाग की दो इंजीनियरों की टीम के साथ क्षेत्र में घर-घर सर्वे कराया गया, लेकिन अधिकांश घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। उन्होंने कहा कि सर्दियों में भी क्षेत्र के लोगों को मोटर चलाकर पानी लेना पड़ता है और गर्मियों में हालात और बिगड़ गए हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: