Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

Bansal
2 months ago
राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने लगा है। इसके असर से 28 जुलाई को 25 जिलों में तेज बारिश की आशंका है। सोमवार को भी जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में 2 इंच तक बरसात हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- बंगाल की खाड़ी में जो डिप्रेशन सिस्टम बना था, वह स्ट्रांग हो गया, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इस सिस्टम के कारण राज्य में 2 अगस्त तक मानसून एक्टिव फेज में रहेगा। मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम अब स्ट्रांग होकर डीप-डिप्रेशन में कवंर्ट हो गया है। राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है। इन सभी सिस्टम के कारण राज्य में 2 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा।

कहां-कहां होगी बरसात: आज पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी, जबकि कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। जबकि 29 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: