Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान के 10 जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी, बीकानेर में छाए बादल

Bansal sadi
1 month ago
राजस्थान के 10 जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी, बीकानेर में छाए बादल

राजस्थान के 10 जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी, बीकानेर में छाए बादल 

जयपुर। लंबे इंतजार के बाद हाड़ौती अंचल में मानसून की गतिविधियां फिर तेज होने लगी हैं। हाड़ौती के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम में आए बदलाव से जहां तापमान में गिरावट आई है वहीं उमस से परेशान लोगों को भी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोटा संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के सक्रिय होने से राजस्थान में बारिश का दौर शुरू हुआ है। ये सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है जिसके कारण राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मानसूनी बादल मजबूत हुए हैं। इसका सबसे ज्यादा असर कोटा संभाग सहित दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में देखने को मिल सकता है। हाड़ौती क्षेत्र में किसानों के लिए भी ये बारिश राहत लेकर आई है। खरीफ फसलों की बुवाई के बाद किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ेगी और फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

 मौसम विभाग ने राजस्थान के 10 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है। खासतौर पर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 10 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है। खासतौर पर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं बीकानेर में लगातार दूसरे दिन भी बादल छाए रहे है। लेकिन उमस होने की वजह से आमजन काफी परेशान भी हुए। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: