Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का जारी हुआ शेड्यूल, वार्ड वार तैयार होगी मतदाता सूचियां, जानें- कब होगी फाइनल पब्लिश

rk
Yatra.com
2 months ago
राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का जारी हुआ शेड्यूल, वार्ड वार तैयार होगी मतदाता सूचियां, जानें- कब होगी फाइनल पब्लिश

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का जारी हुआ शेड्यूल, वार्ड वार तैयार होगी मतदाता सूचियां, जानें- कब होगी फाइनल पब्लिश

जयपुर। राजस्थान में इस साल नगरीय निकायों (नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम) में चुनाव होने हैं। इन निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी। आयोग ने मंगलवार को 113 नगरीय निकायों की वोटर लिस्ट बनाने का शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के मुताबिक फाइनल वोटर लिस्ट 8 मई को प्रकाशित की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया- पूर्व में प्रकाशित विधानसभा मतदाता सूचियों (1 जनवरी 2025) को आधार मानते हुए नगरीय निकायों की वार्डवार मतदाता सूचियां तैयार की जाएगी। इन सूचियों को अपडेट करना, दावा-आपत्तियों का निराकरण और अंतिम प्रकाशन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। वार्डों का गठन, भागों का निर्धारण और निर्धारित मानकों के अनुरूप भागों का पुन समायोजन किया जाएगा। वहीं 1 जनवरी 2026 तक 18 साल पूरे करने वाला मतदाता अपना नाम जुड़वा सकेंगे।

13 अप्रैल को होगा मतदाता सूचियां का ड्राफ्ट पब्लिकेशन।

14 अप्रैल को वोटर लिस्ट का वार्डों और मतदान केंद्रों पर लिस्टिंग।

27 अप्रैल तक मांगी जाएगी दावे और आपत्तियां।

3 मई तक दावे आपत्तियों का होगा निस्तारण।

8 मई को होगा मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन।

इन नगर निगम, परिषद और पालिकाओं की सूची होगी तैयार

शेड्यूल के अनुसार प्रदेश के 40 जिलों की 2 नगर निगम, 15 नगर परिषद और 96 नगर पालिकाएं हैं। नगर निगम पाली और भीलवाड़ा के अलावा नगर परिषद कुचामन सिटी, सरदारशहर, करौली, डीग, गंगापुरसिटी, चौमूं, लालसोट, भिवाड़ी, जैसलमेर, फलोदी, सिरोही, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और प्रतापगढ़ शामिल हैं। इनके अलावा शेष नगर पालिकाएं हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: