Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पेयजल की किल्लत की समस्या को लेकर ग्रामीण चढ़े पानी की टंकी पर, समाधान नहीं होने पर दी चेतावनी

6 hours ago
पेयजल की किल्लत की समस्या को लेकर ग्रामीण चढ़े पानी की टंकी पर, समाधान नहीं होने पर दी चेतावनी


पेयजल की किल्लत की समस्या को लेकर ग्रामीण चढ़े पानी की टंकी पर, समाधान नहीं होने पर दी चेतावाली
श्रीडूंगरगढ़। उपखंड के गोपालसर गांव में चार में से तीन ट्यूबवैल बंद पड़े होने से ग्रामीणों को पेयजल किल्लत की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस सन्दर्भ में जलदाय विभाग एवं उपखंड प्रशासन को बार बार अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को उच्च जलाशय टंकी पर चढक़र सांकेतिक प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि उन्हें पीने को पानी नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।गांव के श्याम सिंह पडि़हार ने बताया कि गांव के श्मशान भूमि में स्थित ट्यूबवैल पिछले एक महीने से बंद पड़ा है। पहले मोटर जली थी। पांच दिन पहले डाली गई दूसरी मोटर भी जल गई तो पता चला कि यहां भी पानी खत्म हो गया है। डीटीएच करवा कर ट्यूबवैल को ओर अधिक गहरा करना पड़ेगा। इसी प्रकार नायकान बास स्थित ट्यूबवैल भी पिछले एक साल से बंद पड़ा है। विभाग ने बताया कि ट्यूबवैल का जलस्तर घट गया है। डीटीएच करवाना होगा। लेकिन एक साल बाद भी विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। वहीं शिव मढ़ी स्थित ट्यूबवैल भी पिछले साल से बंद पड़ा है। गांव में तीन ट्यूबवैल बंद हो जाने से गांव में पेयजल संकट बढ़ गया है। लोगों को महंगें दरों पर पानी की टंकियां मंगवानी पड़ रही है। अखिल भारतीय किसान सभा के देवी सिंह भाटी ने बताया कि इस सन्दर्भ में ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि दो दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो दुलचासर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को आयोजित फोलोअप शिविर का बहिष्कार करेंगे। इसी के साथ ग्रामीणो को मजबूरन आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: