Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

रामदेवरा पैदल जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा के नाम पर सब्जी विक्रेता को लगाया चूना

Bansal
1 month ago
रामदेवरा पैदल जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा के नाम पर सब्जी विक्रेता को लगाया चूना


 रामदेवरा पैदल जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा के नाम पर सब्जी विक्रेता को लगाया चूना
,छत्तरगढ़। नशाखोरी के बीच ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तरगढ़ में सामने आया, जहां करीब 35 वर्षीय युवक ने एक सब्जी विक्रेता को मिठाई के नाम पर मिट्टी से भरे डिब्बे थमाकर 500 की ठगी कर ली।जानकारी के अनुसार युवक सब्जी विक्रेता के पास पहुंचा और करीब 11 किलो केले खरीदने की बात कही। इसके बाद उसने दुकानदार के पास मिठाई के दो डिब्बे रख दिए और कहा कि वह रामदेवरा पैदल जाने वाले यात्रियों को नाश्ता करवाना चाहता है। युवक ने दुकानदार से कहा कि उसे ₹500 दे दें, वह बाजार से कुछ सामान लेकर वापस आ रहा है।दुकानदार ने युवक की बात पर भरोसा कर उसे ₹500 दे दिए। लेकिन युवक काफी देर तक वापस नहीं लौटा। करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद दुकानदार ने जब मिठाई के डिब्बे खोलकर देखे तो उसके होश उड़ गए। दोनों डिब्बों में मिठाई की जगह मिट्टी भरी हुई थी।ठगी का पता चलने के बाद दुकानदार के पास पछताने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की प्रवृत्ति बढऩे के साथ कुछ लोग ठगी और धोखाधड़ी के नए तरीके अपना रहे हैं। पैदल यात्रियों की सेवा और धार्मिक यात्रा का नाम लेकर लोगों का विश्वास जीतने के बाद इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा हैस्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों पर नजर रखने और ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: