विवाहिता अचानक घर से हुई लापता, पत्नी ने पति को फोन दी धमकी
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उसके पति ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर राजीव नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, भीनासर निवासी मनीष चांवरिया ने 15 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी 10 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस दौरान पत्नी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था।परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसने व्हाट्सऐप पर कॉल किया तो राजीव नाम के युवक ने फोन उठाया। परिवादी के अनुसार, युवक ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने और उसे बेचने की धमकी दी। साथ ही पुलिस द्वारा उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाने की बात भी कही। इसके बाद से परिवादी को पत्नी के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली।परिवादी ने पुलिस से पत्नी की तलाश करने और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ