Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

विज्ञापन देखकर ऑनलाइन इनवर्टर मोबाइल चार्जिंग डिवाइस की जगह नमक के दो पैकेट मिले

Bansal
5 hours ago
विज्ञापन देखकर ऑनलाइन इनवर्टर मोबाइल चार्जिंग डिवाइस की जगह नमक के दो पैकेट मिले


 विज्ञापन देखकर ऑनलाइन इनवर्टर मोबाइल चार्जिंग डिवाइस की जगह नमक के दो पैकेट मिले
बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ  ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फेसबुक पर विज्ञापन देखकर ऑनलाइन इनवर्टर मोबाइल चार्जिंग डवाइस मंगवाने वाले एक दुकानदार को सामान की जगह नमक के दो पैकेट मिले। पैकेट खोलते ही दुकानदार के होश उड़ गए। पीडि़त ने इस संबंध में पुलिस थाना छतरगढ़ में लिखित रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरगढ़ निवासी मोहनलाल पुत्र सोहनलाल जाति जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 26 अक्टूबर को फेसबुक पर इनवर्टर मोबाइल चार्जिंग डिवाइस का विज्ञापन देखकर उसने ऑनलाइन ऑर्डर किया था। इसकी कीमत 1,399 रुपये थी। तीन नवंबर को सामान की डिलीवरी होने पर जब उसने पैकेट खोला तो वह दो-तीन स्तर की पैकिंग में बंद था। लेकिन अंदर इनवर्टर चार्जिंग डिवाइस की जगह नमक के दो पैकेट निकले।
इसके बाद पीडि़त ने ऑनलाइन सामान की डिलीवरी से जुड़े कार्यालय पहुंचकर डिलीवरी इंचार्ज से संपर्क किया और ऑर्डर कैंसिल करने की बात कही। इस पर डिलीवरी इंचार्ज ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि सामान पीछे से आया है, हमने तो केवल डिलीवरी की है। पीडि़त मोहनलाल ने पुलिस थाना छतरगढ़ में लिखित रिपोर्ट देकर मामले की जांच करवाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: