बीकानेर में सूने मकान को बनाया निशाना, ढाई लाख नकद समेत सोने-चांदी के जेवर ले उड़े बदमाश
बीकानेर में सूने मकान को बनाया निशाना, ढाई लाख नकद समेत सोने-चांदी के जेवर ले उड़े बदमाश
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सदुलगंज हाल सुजानपुरा रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी राकेश (32) पुत्र गणेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 जुलाई को वह ड्यूटी पर गया हुआ था, जबकि उसकी माताजी भी काम पर गई थीं। सुबह करीब 10:30 बजे जब वह घर लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दोनों अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।
परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोर घर से 2.50 लाख रुपए नकद, एक चांदी का ब्रेसलेट, दो सोने की अंगूठियां तथा करीब दो तोला वजनी सोने की चेन चोरी कर ले गए। जेएनवीसी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) और 331(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ