अमेरिका-ईरान: 24 घंटे में पलटे ट्रंप, जल्द समझौते की उम्मीद, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के चलते दुनियाभर में कई महीनों से संकट के हालात है। लगातार दोनो देशों अपनी सुरक्षा को लेकर बड़े दावे कर रहे है। गुरूवार को अमेरिकी राष्ट्रपंति ट्रंप ने ईरान पर बड़े हमले की धमकी दी थी लेकिन 24 घंटे के भीतर ही ट्रंप अपने बयान से पलट गए। टं्रप ने भारतीय झंडे लगने हजारों पर ड्रोन अटेक को लेकर भी ईरान पर आरोप लगाया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान ने कल रात होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय झंडे वाले जहाजों पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सेना ने इसे नाकाम कर दिया। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान को अपनी हरकतें जल्द से जल्द सुधारनी चाहिए। उन्होंने समझौते की शर्तें लीक करने को लेकर भी ईरान की आलोचना की। ट्रम्प ने कहा कि ईरान की तरफ से मीडिया में जो खबरें और दावे किए गए हैं, वे उस समझौते से मेल नहीं खाते जिस पर दोनों देश तैयार हुए हैं ट्रम्प का आरोप है कि ईरान ने मीडिया में गलत जानकारी दी है और यह दिखाने की कोशिश की है कि समझौता उसकी शर्तों पर हुआ है, जबकि हकीकत कुछ और है।
इससे पहले ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था कि सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने नई डील को मंजूरी कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते पर इसी सप्ताह यूरोप में साइन हो सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी इसमें शामिल होंगे।
वहीं दूसरी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते का अंतिम मसौदा तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष जिस टेक्स्ट पर सहमत हैं, वह अब सामने आ चुका है और अगला चरण तय करने पर काम चल रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ