बीकानेर: नई मेडिसिन विंग में भर्ती मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए ये आरोप
बीकानेर: नई मेडिसिन विंग में भर्ती मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए ये आरोप
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की नई मेडिसिन विंग में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन ने संबंधित नर्सिंग ऑफिसर को वार्ड से हटा दिया और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। पीबीएम अस्पताल में गार्ड की सेवाएं दे रहे सुरेश कुमार पुरोहित की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मेडिसिन विंग में डॉ संजय कोचर की यूनिट में भर्ती किया गया था। परिजनों के अनुसार मरीज सुरेश कुमार पुरोहित की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने के लिए कहा गया था, लेकिन वहां बेड खाली नहीं था। शुक्रवार सुबह अचानक पुरोहित की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
वार्ड में रेजिडेंट डॉक्टर मौजूद नहीं थी। नर्सिंग स्टाफ सो रहा था। परिजन खुद ही मरीज को सीपीआर देने लगे। परिजनों का आरोप है कि बार-बार कहने पर भी नर्सिंग ऑफिसर ने ध्यान नहीं दिया। बात भी ढंग से नहीं की। आईसीयू में समय पर शिफ्ट नहीं होने और स्टाफ की गैर-जिम्मेदारी के कारण मरीज की मौत हो गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ