बीकानेर: दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित पिकअप पलटी, किशोर ने मौके पर तोड़ा दम
बीकानेर: दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित पिकअप पलटी, किशोर ने मौके पर तोड़ा दम
बीकानेर। महाजन कस्बे से फील्ड फायरिंग रेंज जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। हादसे में 12 वर्षीय सूफियान पुत्र मजीद खान की मौत हो गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। चारों महाजन के रहने वाले हैं। पिकअप कस्बे से निकलते ही अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक, चारों युवक घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। गाड़ी की गति अनियंत्रित होने के बाद यह हादसा हुआ। सूफियान की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को महाजन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर हालत के चलते रुस्तम पुत्र हबीब खान, तनवीर पुत्र शरीफ खान और अहसान खान पुत्र गुलाब खान को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया। सूफियान का शव महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ