Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

आज से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन पीरियड, शुक्र-गुरु बरसाएंगे खूब पैसा!

Bansal
6 hours ago
आज से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन पीरियड, शुक्र-गुरु बरसाएंगे खूब पैसा!

आज से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन पीरियड, शुक्र-गुरु बरसाएंगे खूब पैसा!

 नवंबर के आखिरी दिनों में ग्रहों की खास स्थिति बनने जा रही है. 28 नवंबर को शुक्र और बृहस्पति एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे. ज्योतिष में इसे षट्कोण योग कहा जाता है. शुक्र को प्रेम, धन और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. वहीं, बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए लकी साबित हो सकती है. इसका असर नौकरी, कारोबार, प्रेम जीवन और आर्थिक मामलों पर पड़ सकता है.


कब बनेगा शुक्र और गुरु का षट्कोण योग?

पंचांग के अनुसार, आज यानी 28 नवंबर की शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट पर शुक्र और बृहस्पति के बीच 60 डिग्री का कोण बनेगा. ज्योतिष में इस स्थिति को षट्कोण योग या षष्ठम दृष्टि के नाम से जाना जाता है. इस दौरान शुक्र तुला राशि में और बृहस्पति सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. बता दें कि नवंबर के महीने में यह तीसरा मौका है, जब दोनों ग्रहों के बीच ऐसी स्थिति बनेगी. इससे पहले अगस्त के मध्य और 4 नवंबर को भी शुक्र-गुरु के बीच यह योग बना था.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय प्यार और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिहाज से अच्छा रहेगा. जो लोग अब तक सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है. वहीं, पहले से चल रही बातचीत भी रिश्ते का रूप ले सकती है. लेखन, कला और क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा. आपके काम की तारीफ होगी. कमाई के नए रास्ते भी खुलेंगे. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. इस दौरान आप अपनी पसंद और शौक पर भी खुलकर खर्च करेंगे. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. पूजा-पाठ की ओर झुकाव बढ़ेगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्र का अपनी ही राशि में होना काफी शुभ माना जा रहा है. इस दौरान कुछ नए और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे भविष्य में आपको फायदा मिल सकता है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है. जमीन, मकान या संपत्ति से जुड़े मामलों में भी राहत मिलेगी. कारोबार करने वालों को अपने काम को आगे बढ़ाने और कमाई बढ़ाने के अच्छे मौके मिलेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. वहीं, किसी करीबी सदस्य की सरकारी नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती है.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह योग करियर और पैसों के मामले में अच्छे अवसर लेकर आएगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. वहीं, अपना काम शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. पुराने विवाद का हल निकलने से भी बड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, पैसों के लेनदेन और कानूनी मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है. किसी भी कागज या समझौते पर बिना अच्छी तरह पढ़े हस्ताक्षर न करें. इस दौरान सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: