सीवर जाम मिला तो विधायक जेठानंद व्यास ने मौके पर बुलाए अधिकारी और संसाधन, सात दिनों का अल्टीमेटम
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को जनसमस्याओं के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कल्ला पेट्रोल पंप के आगे सीवर जाम की समस्या का मौके पर ही संज्ञान लिया। क्षेत्र से गुजरने के दौरान विधायक व्यास ने सीवर जाम देखा और तत्काल नगर निगम आयुक्त से दूरभाष पर संपर्क कर समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विधायक के निर्देश मिलते ही नगर निगम की टीम आवश्यक संसाधनों और कार्मिकों के साथ मौके पर पहुंची तथा सीवर लाइन की सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों ने विधायक को बताया कि यह कार्य त्वरित गति से किया जाएगा और आगामी सात दिनों में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जहां भी इस प्रकार की समस्याएं सामने आएं, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ